Bihar

बिहार: इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाश, फिर नगदी और ज्वैलरी लूटकर हो गए फरार, CCTV में कैद हुए लुटेरे

मुजफ्फरपुर में बुधवार की सुबह अपराधियों ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घर में लूटपाट कर ली। ज्वेलरी कारोबारी गौड़ी साह के घर में करीब 7 लोग घुसे थे। पहले तो घर वालों को शक हुआ कि ये लोग नकली ऑफिसर है।

पर अपराधियों ने झूठी कागजी कार्रवाई कर उन्हें अपने झांसे में ले लिया। घर वालों को पहले बंधक बनाया और 15 मिनट में लाखों रुपए के गहने और नगद लेकर चले गए। लूट के बाद घर के बाहर खड़े होकर आसपास के लोगों से बात कर रहे थे। किसी प्रकार की हड़बड़ी नहीं दिखाई। आसपास के लोगों से कहा कि हमलोग गौड़ी के रिश्तेदार हैं। कुछ देर बाद स्कॉर्पियो से सभी फरार हो गए। घटना बेनीबाद थाना क्षेत्र की है।

सुबह 10 बजे सफेद कपड़े में पहुंचे थे

सुबह करीब 10 बजे गौड़ी साह के घर सफेद कपड़ों में कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए कहा कि छापेमारी करनी है। इसके बाद अपराधियों ने घर के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और अलमारी-पेटियों की तलाशी शुरू की।

इस बीच गौड़ी साह का बेटा छत से कूदकर सीधे थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। सूचना पाकर बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत शार्दुल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

अपराधियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कुल कितने की लूट हुई है। ज्वेलरी व्यवसायी गौड़ी साह ने बताया कि लूटे गए आभूषण और कैश का आकलन कर पुलिस को लिखित आवेदन देंगे। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों के मूवमेंट को ट्रैक करने में लगी है।

बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत शार्दुल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी। जिन लोगों ने अपराधियों को देखा है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

3 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

8 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago