Samastipur

वारिसनगर में संदिग्ध हालात में शख्स की मौ’त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौ’त के कारणों का खुलासा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुरविशुन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 15 निवासी मनोज झा (42 वर्ष) की मौत बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। वे गांव-गांव घूमकर पुरोहित का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार, सुबह वे अपने जजमान के यहां पिंडदान करा कर लौटे थे। इसके बाद गांव के ही एक युवक के साथ नशापान करने चले गए। दोपहर में उन्होंने अपने बेटे विश्वजीत कुमार को फोन कर बताया कि वे किशनपुर-रायपुर पथ के छोटकी गोही गांव स्थित एक लीची बगान में हैं और अत्यधिक नशा कर चुके हैं।

बेटा जब बाइक लेकर वहां पहुंचा तो उन्हें नशे की हालत में एक दोस्त के साथ पाया और घर ले आया। मनोज झा घर पहुंचकर चौकी पर सो गए। कुछ देर बाद उठकर शौच गए और फिर से लेट गए। इसके बाद जब परिवार के लोगों ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वे अचेत मिले। आनन-फानन में परिजन उन्हें स्थानीय पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा दल-बल के साथ पीएचसी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की कलाई और एक आंख पर चोट के निशान मिले हैं। मौत नशे के कारण हुई या किसी अन्य वजह से, यह स्पष्ट रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर ही कहा जा सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक लंबे समय से नशे का आदी था और अक्सर अपने एक मित्र के साथ उसी लीची बगान में बैठकर नशा करता था।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

10 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

10 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

11 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

12 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

19 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago