Bihar

बिहार चुनाव: 55 विधानसभाओं में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, पांचवें चरण का 18 तारीख से आगाज

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच एनडीए के पांचवें चरण के विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज 18 सितंबर से होगा। यह सम्मेलन 19 20, 21 और 23 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान 55 विधानसभाओं में सम्मेलन होगा। पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में एनडीए घटकदलों के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि बिहार में जो माहौल दिख रहा है, उसमे एनडीए सभी 243 सीटें जीत सकती हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई महिला सशक्तीकरण का असर है कि एनडीए कार्यक्रमों में आधी से अधिक संख्या महिलाओं की रहती है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के नेता मिशन 2025 में जुटे हैं। अब तक चार चरणों में एनडीए नेताओं ने बिहार की 141 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया है। चौथे चरण के खत्म होते-होते यह संख्या 154 पहुंच जाएगी। एनडीए में शामिल घटक दल के नेताओं का दावा है कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान वर्करों में जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

जदयू के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि वे अपराध की राजनीति का सिंडिकेट चलाते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिवान जिला के सिसवन में दो दिनों पहले लाली यादव की हुई हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि राजद के लोग ही हत्या करा रहे हैं। लाली यादव पर हत्या के 10 समेत कुल 38 मामले दर्ज थे, उनके परिवार से मिलने तेजस्वी यादव गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

8 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

8 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

12 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

16 घंटे ago