Samastipur

बिहार मेरा परिवार, जनता सीएम; तेजप्रताप ने बताया अपने गठबंधन का नाम, वीडियो पर कांग्रेस को दिया ज्ञान

राजद से निष्कासित हसनपुर विधायक और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव आगामी चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हैं। वे लगातार जनता के बीच घूम रहे हैं और जन सममस्याओं पर सरकार की क्लास लगाने के साथ बाढ़ राहत कार्य भी कर रहे हैं। दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कहते हुए तेज प्रताप ने अपने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार उनका परिवार है और जनता सीएम है। उन्होंने बड़े भाई होने के नाते तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया और पीएम मोदी की मां के एआई वीडियो पर कांग्रेस पार्टी को नसीहत दी है।

उन्होंने कहा कि वे सीएम नहीं बनना चाहते बल्कि जनता ही उनके लिए सीएम है। मुख्यमंत्री बनने की कोई लालसा भी नहीं है। उनके साथ कई दल आ रहे हैं और सबों को मिलाकर जो गठबंधन बना है उसका नाम बिहार गठबंधन है। फिलहाल टीम तेजप्रताप के रूप में उनका अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि साथ चलने वाले सभी दलों का स्वागत और अभिनंदन है। सब लोग मिलकर दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं उनको आशीर्वाद है।

पीएम मोदी और उनकी मां के एआई वीडियो पर उन्होंने कहा कि मां शब्द को राजनैतिक तराजु में नहीं तौला जाता। ऐसा करने वालों को पाप लगता है और भगवान का प्रकोप बढ़ता है। मां भगवान का रूप है जो नौ माह तक गर्भ में रखकर जन्म देती है। किसी को भी मां पर राजनीति नहीं करना चाहिए। बता दें कि पिछले दिनों बिहार कान्ग्रेस के आधिकारिक हैंडल से एक एआई जेनरेटेड वीडियो जारी किया जिसमें पीएम मोदी को सपने में उनकी मां डांट लगाते दिखी। इस पर जोरदार सियासत जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago