Bihar

बिहार की मतदाता सूची में जुड़ सकते है 14 लाख नए मतदाता, आज जारी होगी नई लिस्ट; जानिये वोटर लिस्ट में छूटा हो नाम तो क्या करें

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को होगा। चुनाव आयोग की ओर से इसे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इसे चुनाव आयोग की अधिकृत वेबसाइट ‘ईसीआई डॉट नेट’ पर आसानी से देखा जा सकेगा।

इस बाबत सोमवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतदाता सूची की प्रति सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के पास भौतिक रूप में उपलब्ध रहेगी। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हें इसकी प्रति सॉफ्ट कॉपी के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

सूची में 7.24 करोड़ से अधिक मतदाता होंगे

प्रकाशित मतदाता सूची में बिहार के 7.24 करोड़ से अधिक मतदाता होंगे। इतने मतदाताओं की ओर से अपना गणना फॉर्म भरकर जमा किया गया था। वहीं, दावा-आपत्ति के दौरान 16 लाख 58 हजार 886 पात्र नागरिकों ने फॉर्म-6 भरकर जमा कराया। चुनाव आयोग के अनुसार 36,475 मतदाताओं ने नाम जोड़ने के लिए दावा पेश किया जबकि 2,17,049 मतदाताओं ने नाम हटाने के लिए आवेदन किए।

वहीं, राज्य के करीब तीन लाख मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए जाने को लेकर नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में एसआईआर के दौरान मृतक, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम शामिल नहीं होंगे ।

अब भी मतदाता सूची में नाम होगा शामिल

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी जिनके नाम इस सूची में शामिल नहीं है, वो अपना नाम शामिल करा सकेंगे। उन्हें फॉर्म – 6 भरकर संबंधित क्षेत्र के बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करना होगा। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन या ऑफलाइन भी किया जा सकता है। यह प्रक्रिया चुनाव के दौरान नामांकन तिथि के अंतिम दिन से 8 दिन पहले तक किया जा सकता है। सात दिनों तक आवेदन नोटिस बोर्ड पर चिपकाया जाता है। कोई आपत्ति नहीं प्राप्त होने पर, निर्वाची पदाधिकारी नाम शामिल किए जाने की मंजूरी 8 वें दिन देते हैं तो, मतदाता वोट कर सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

30 नवंबर से शुरू होगा बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए 4 दिसंबर तक क्या-क्या होगा

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. पांच दिनों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में भूकंप के झटके, पटना-दरभंगा समेत इन जिलों में घर से बाहर निकले लोग

बिहार में मंगलवार की सुबह अचानक धरती हिली. भूकंप के झटकों की वजह से कई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित AISA के जिला सम्मेलन में जीतेंद्र सहनी बने जिला सचिव, दीपक यदुवंशी अध्यक्ष; 21 सदस्यीय नई जिला कमेटी का हुआ गठन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर स्थित सभागार में सोमवार को छात्र संगठन आइसा का…

20 घंटे ago

महादेव चौक कोरबद्दा पर ‘गया राम हार्डवेयर दुकान’ का पिछला गेट तोड़कर 30 बंडल कॉपर वायर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव चौक कोरबद्धा स्थित एक हार्डवेयर…

20 घंटे ago

रोसड़ा में बड़ी वारदात की फिराक में जुटे थे 8 बदमाश; पिस्टल-कट्टा, अन्य हथियार व विदेशी मुद्रा के साथ सभी गिरफ्तार, कार व बुलेट भी जब्त

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने…

21 घंटे ago

बारात निकल चुकी थी लेकिन तभी पहुंच गयी टीम, समस्तीपुर में ऐसे रुकवायी गयी 14 वर्षीय नाबालिग की शादी

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी प्रखंड के एक पंचायत में प्रशासन और सामाजिक…

22 घंटे ago