बिहार में इस वक्त इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। इस यात्रा के तहत महागठबंधन में शामिल दलों के दिग्गज नेताओं का जुटान विभिन्न जिलों में हो रहा है। राहुल गांधी भी इस यात्रा में अपनी उपस्थिति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वोटर अधिकार यात्रा का समापन एक सितंबर को होना है। ऐसी जानकारी है कि वोटर अधिकार यात्रा का समापन पटना के गांधी मैदान में होगा लेकिन इसमें बदलाव भी हो सकता है।
दरअसल पटना के गांधी मैदान में वोटर अधिकार यात्रा के खत्म होने की सूचना है। लेकिन अब तक जिला प्रशासन ने गांधी मैदान आवंटित नहीं किया है। ऐसे में वोटर अधिकार यात्रा के समापन स्थल को लेकर संशय कायम हो गया है। आज-कल में इंडिया गठबंधन यह तय करेगा कि वोटर अधिकार का समापन कहां और कैसे किया जाए? अभी इंडिया गठबंधन के वरीय नेता भी इस मसले पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अब गांधी मैदान में होने वाली रैली को शहर में मार्च के रूप में तब्दील किया जा सकता है। गांधी मैदान से पटना हाईकोर्ट के अंबेडकर चौक तक मार्च हो सकता है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…