Bihar

सुरक्षा नहीं तो सेवा नहीं, विधायक से माफी की मांग को लेकर Patna AIIMS के डॉक्टरों की मांग, इमरजेंसी सेवाएं ठप

राजधानी पटना स्थित एम्स (AIIMS) में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया. जब रेजिडेंट डॉक्टर अचानक हड़ताल पर चले गए. इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरह से प्रभावित हैं. डॉक्टरों ने विधायक चेतन आनंद पर मारपीट और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है.

एम्स में आपात सेवाएं ठप:

घटना के विरोध में डॉक्टरों ने सभी चिकित्सा सेवाएं ठप कर दी हैं, जिससे हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और अस्पताल परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात किया.

सामूहिक माफी मांगे चेतन आनंद:

डॉक्टरों की मांग है कि विधायक चेतन आनंद सामूहिक माफी मांगें और चेतन आनंद के खिलाफ FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

डॉक्टरों ने कार्रवाई की उठाई मांग:

डॉक्टरों का आरोप है कि चेतन आनंद ने अपने समर्थकों के साथ एम्स में पहुंचकर ना केवल सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डाली, बल्कि चिकित्सकों से बदसलूकी और मारपीट भी की. अस्पताल प्रबंधन ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

क्या है मामला?:

बता दें कि बीती बुधवार रात शिवहर विधायक चेतन आनंद किसी मरीज को देखने के लिए अस्पताल आए थे. इसी बीच उनकी पत्नी आयुषी ने इलाज पर आपत्ति जताई. जिससे वहां मौजूद गार्ड के साथ उनकी भिड़ंत हो गई.

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत:

बता दें कि चेतन आनंद की पत्नी आयुषी सिंह द्वारा फुलवारीशरीफ में शिकायत की गई है, जबकि दूसरी शिकायत एम्स प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

कौन हैं चेतन आंनद:

शिवहर से विधायक चेतन आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के बड़े बेटे हैं. चेतन साल 2020 में आरजेडी के टिकट से विधानसभा चुनाव जीते थे, लेकिन जनवरी 2024 में जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में लौट गए थे, तब फरवरी 2024 में विश्वात मत के दौरान वह सत्ता पक्ष के समर्थन में वोट डाला था.

Avinash Roy

Recent Posts

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 घंटा ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

1 घंटा ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

5 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

19 घंटे ago