Bihar

सावधान! बिहार में ट्रैफिक पुलिस वालों के वर्दी पर लगा होगा कैमरा, ये गलती की तो खुद कट जाएगा चालान

बिहार सरकार ने ट्रैफिक व्यवस्था में सख्ती और पारदर्शिता लाने के लिए एक तकनीकी कदम उठाया है. अब पटना समेत राज्य के सभी बड़े शहरों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरे पहनेंगे. इन कैमरों के जरिए न सिर्फ सड़क पर होने वाले ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रिकॉर्ड किया जाएगा, बल्कि लाइसेंस प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम से लिंक कर तुरंत ई-चालान भी जारी होगा.

ई-चालान प्रक्रिया में आएगा पारदर्शिता और तेजी

पुलिस मुख्यालय ने इस परियोजना के लिए कुल 7000 से ज्यादा बॉडी वॉर्न कैमरे खरीदे हैं. इनमें से करीब 1000 कैमरे रेलवे ट्रैक और स्टेशन क्षेत्र में गश्ती करने वाले पुलिसकर्मियों को भी दिए जाएंगे. परियोजना पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. अब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कैमरे हर समय चालू रखना होगा, और यदि कोई पुलिसकर्मी जानबूझकर कैमरा बंद करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई तय है.

वरिष्ठ अधिकारी कर सकेंगे लाइव निगरानी

इन कैमरों से जुड़ी रिकॉर्डिंग की निगरानी के लिए विशेष डैशबोर्ड बनाए जा रहे हैं. इससे वरीय अधिकारी रियल टाइम में फुटेज देख सकेंगे. यदि कोई व्यक्ति ट्रैफिक पुलिस पर दुर्व्यवहार या भ्रष्टाचार का आरोप लगाता है तो उस समय की वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच की जाएगी.

जंप पर तुरंत चालान

इस नई व्यवस्था से ट्रैफिक पुलिस को बिना रुकावट डिजिटल चालान काटने में सहूलियत मिलेगी. बिना हेलमेट गाड़ी चलाना, रेड लाइट तोड़ना, मोबाइल पर बात करना, नशे में ड्राइविंग और गति सीमा का उल्लंघन करने जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी.

नागरिकों को चेतावनी: नियम तोड़ने पर मिलेगी कड़ी सजा

परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सभी यातायात नियमों का पालन करें. वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग करें, नशे में गाड़ी न चलाएं और वाहन के दस्तावेज हमेशा अद्यतन रखें. ई-चालान की स्थिति जानने और भुगतान करने के लिए राज्य सरकार की वेबसाइट state.bihar.gov.in या परिवहन सेवा पोर्टल echallan.parivahan.gov.in का उपयोग करें. चालान का भुगतान 60 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है, अन्यथा कोर्ट से समन जारी हो सकता है. गलत चालान की स्थिति में नजदीकी थाने या परिवहन विभाग की शिकायत प्रणाली से संपर्क करें.

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

46 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

7 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago