बिहार की राजधानी पटना में छात्रों पर एक बार फिर पुलिस ने लाठियां बरसाई। एसटीईटी परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिसमें कई छात्र घायल हो गए। पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को भी नहीं छोड़ा। शिक्षक भर्ती के लिए टीआरई-4 के पहले एसटीईटी आयोजित करने की मांग को लेक प्रदर्शन आयोजित किया गया था। पटना कॉलेज से निकले छात्रों के जुलूस को जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने रोक दिया। आगे बढ़ने की कोशिश करते प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलाकर पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई से कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
नीतीश कुमार ने शिक्षक भर्ती के लिए टीआरई-4 और टीआरई-5 का ऐलान कर दिया गया है जिनमें डोमिसाइल नीति लागू करने का आश्वासन दिया गया है। शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए यह खास अवसर है। लेकिन जिन छात्र छात्राओं ने अभी तक टीईटी एग्जाम पास नहीं किया है वे इस अवसर से वंचित रह जाएंगे। इसे देखते हुए इनकी मांग है कि टीआरई-4 के पहले एसटीईटी कराई जाए।
सरकार पर दबाव बनाने के लिए राजधानी पटना में राज्य के सभी जिलों से शिक्षक अभ्यर्थी जुटे थे और पटना कॉलेज से जुलूस की शक्ल में डाकबंगला चौराहा की ओर जा रहे थे। रास्ते में जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। जिससे सड़क जाम हो गया। कुछ प्रदर्शनकारी जब आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका। स्थिति बेकाबू होने लगी तो पुलिस ने लाठी के बल पर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।
पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन की वजह से सामान्य आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्हें सड़क से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…