Bihar

स्वतंत्रता दिवस के दिन शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, जल्द आएगा टीआरई-4, फाइनल स्टेज में है अधियाचना

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मोतिहारी में साफ कहा कि बीपीएससी को टीचर भर्ती परीक्षा (TRE-4) का अधियाचन बहुत जल्द भेज दिया जाएगा. उनके मुताबिक, इस भर्ती से हज़ारों लोगों को नौकरी मिलने वाली है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद टीआरई-5 की परीक्षाएं भी करवाई जाएंगी, जिससे और ज्यादा पद भरेंगे.

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा ? 

मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग अब तक 2.5 लाख से ज्यादा नौकरियां दे चुका है, और ये सब पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हुआ है. “हम मेरिट के आधार पर भर्ती करते हैं, किसी भी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात की कोई जगह नहीं है,” उन्होंने कहा.

फाइनल स्टेज में है अधियाचना

सुनील कुमार के मुताबिक, टीआरई-4 का अधियाचना (रिक्विज़िशन) तैयार है और बस फाइनल स्टेज में है. जैसे ही बीपीएससी को भेजा जाएगा, भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस बार अलग-अलग विषयों और कैटेगरी के लिए हज़ारों पदों पर बहाली होगी. उनका कहना है कि मकसद ये है कि योग्य उम्मीदवारों को जल्दी से जल्दी नौकरी मिले और स्कूलों में टीचर्स की कमी पूरी हो.

TRE-5 की भी होगी परीक्षा 

उन्होंने आगे बताया कि चुनाव के बाद टीआरई-5 की परीक्षाएं भी करवाई जाएंगी. “हम चाहते हैं कि हर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक हों और बच्चों को अच्छी क्वालिटी की पढ़ाई मिले. इसके लिए हम लगातार प्लान के साथ काम कर रहे हैं,” मंत्री ने कहा. भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी उन्होंने जोर दिया और कहा कि अब सारी प्रक्रिया डिजिटल और निगरानी में होती है, जिससे कोई गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहती.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

50 मिनट ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

11 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

11 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

12 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

16 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

17 घंटे ago