Bihar

घुसपैठियों के वोट काटे जा रहे तो विरोध क्यों? राहुल-तेजस्वी से नित्यानंद राय ने मांगा जवाब

बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) पर जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय ने लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है, और कई सवालों के जवाब भी पूछे हैं।

एक्स पर लिखे पत्र में नित्यानंद राय ने पूछा कि क्या विदेशी घुसपैठियों को, रोहिंग्या बांग्लादेशी को देश के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार है? अगर शामिल होने का अधिकार है तो इसका जवाब दें कि क्यों और किस लिए? SIR के माध्यम से विदेशी घुसपैठियों के वोट को काटा जा रहा है तो इसका विरोध क्यों? बिहार के 13 करोड़ जनता और देश के 140 करोड़ नागरिक इसका जवाब चाहते हैं।

पत्र में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने लिखा कि तेजस्वी यादव जी, नेता प्रतिपक्ष बिहार आपसे विनम्र अनुरोध है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के लोगों को गुमराह करने की आप कोशिश ना करें। बिहार की जनता आपकी हकीकत को भली भांति जानती भी है और समझती भी है। आप जिस लोकतंत्र की बात करते हैं इसका गवाह बिहार के 13 करोड लोग हैं लालू यादव जी ने किस तरह लोकतंत्र के नाम पर, चुनाव के नाम पर मत पेटियों को लूटवाने का काम करते थे वह पूरा बिहार जानता है।

उन्होने लिखा कि आप राहुल गांधी जी के साथ ‘वोट अधिकार यात्रा’ निकालिए लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है लेकिन मैं राहुल गांधी जी से पूरा देश जानना चाहता है कि कृपया करके यह बताएं कि 1951 -52 यानी देश में जो पहला चुनाव हुआ था उस समय से लेकर कांग्रेस के शासनकाल में जो भी चुनाव हुए हैं उसमें किस तरह से धांधली हुई है किस तरह से वोट चोरी हुई है उसके बारे में भी वोट अधिकार यात्रा के दौरान जरूर बताएं।

नित्यानंद राय ने पत्र लिखकर कांग्रेस और आरजेडी के शासनकाल पर सवाल उठाए हैं। साथ ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर एसआईआर को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए पर लंबा-चौड़ा पत्र लिखा था। जिसमें उन्होने वोटर लिस्ट से काटे गए लोगों का जिक्र किया, और 17 अगस्त से शुरू हो रही बिहार वोटर अधिकार यात्रा में लोगों से हिस्सा लेने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

10 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

17 घंटे ago