बिहार की राजधानी पटना में STET अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. राजधानी में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी TRE-4 से पहले STET एग्जाम की मांग करने के लिए इकट्ठा हुए थे. जानकारी के मुताबिक, बिहार में शिक्षक नौकरियों के उम्मीदवारों ने आज पटना में एक और विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) अगली शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) से पहले आयोजित की जाए.
इससे पहले 7 अगस्त को पटना के जेपी गोलंबर पर S-TET अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था. गुरुवार को सैकड़ों अभ्यर्थी टीआरई-4 (टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम -4) से पहले STET (State Teacher Eligibility Test ) करवाने की मांग को लेकर जेपी गोलंबर पर जुटे थे.
बिहार सरकार ने अगले TRE का ऐलान कर दिया है. सरकार ने कहा है कि अगली STET परीक्षा 2026 में होगी. हालांकि, अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से उन्हें नुकसान होगा.
बिहार में, माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए STET एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है. केवल इस एग्जाम को पास करने वाले ही सरकारी शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होते हैं.
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…