Bihar

STET नहीं तो वोट नहीं: CM हाउस का घेराव करने निकले STET कैंडिडेट्स, पुलिस ने वाटर कैनन की गाड़ी बुलाई

पटना में STET, BTET और लाइब्रेरियन की परीक्षा की मांग को लेकर अभ्यर्थी एक बार फिर आज सड़क पर उतरे हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना कॉलेज परिसर से CM हाउस घेराव के लिए निकले हैं।

कैंडिडेट्स भिखना पहाड़ी, खेतान मार्केट, जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से CM हाउस जाएंगे। अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। वाटर कैनन की गाड़ी भी बुलाई गई है। महिला कैंडिडेट्स बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन कर रही हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 अगस्त को X पर लिखा था कि, TRE-4 की परीक्षा साल 2025 में और TRE-5 साल 2026 में ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि STET का आयोजन TRE-5 से पहले कराया जाएगा।

यानी अब STET परीक्षा 2026 में होगी। इस घोषणा से उन हजारों युवाओं को गहरा झटका लगा है जो TRE-4 से पहले STET आयोजित कराए जाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। इसके बाद से ही STET कैंडिडेट्स में गुस्सा है।

शिक्षक बनने का नहीं मिल सकेगा मौका

अभ्यर्थियों का कहना है कि ‘अगर STET परीक्षा TRE-4 से पहले नहीं होती, तो सत्र 2022-2024 और 2023-2025 के B.Ed और BTC प्रशिक्षु छात्रों को इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका नहीं मिल सकेगा।’

‘छात्रों के पास शिक्षक बनने के लिए आवश्यक पात्रता ही नहीं होगी, क्योंकि STET के बिना वे TRE-4 में आवेदन करने के अयोग्य माने जाएंगे।’

एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “STET हर हाल में TRE-4 से पहले होना चाहिए। जब बोर्ड ने साल में दो बार परीक्षा कराने की बात कही थी, तो अब इतना लंबा गैप क्यों दिया जा रहा है।’

एक अन्य छात्र ने कहा, ‘हमारी पूरी तैयारी इस उम्मीद पर थी कि STET होगा और हम TRE-4 के लिए आवेदन कर पाएंगे, लेकिन सरकार ने अचानक दिशा बदल दी।’

7 अगस्त को STET छात्रों पर हुआ था लाठीचार्ज

इससे पहले 7 अगस्त को पटना में STET (State Teacher Eligibility Test) की मांग को लेकर कैंडिडेट्स ने पटना की सड़कों पर 5 घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अभ्यर्थी CM हाउस का घेराव करने निकले थे।

कैंडिडेट्स डाकबंगला चौराहा होते हुए CM हाउस जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने सभी को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोका। करीब 1 घंटे यहां प्रदर्शन के बाद कैंडिडेट्स बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकले लगे।

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कुछ को चोटें भी आई हैं। यहां लाठीचार्ज के बाद भी कैंडिडेट्स डाकबंगला चौराहे पर जुट गए। पुलिस ने यहां भी बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोका।

वाटर कैनन की गाड़ी बुलाई गई। कैंडिडेट्स और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। प्रदर्शन में 5000 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

3 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

4 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

4 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

17 घंटे ago