समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को 125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से सरायरंजन एवं अनुमंडल के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचेगा। मौके पर मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए हमेशा से संवेदनशील रही है। इस योजना के तहत, गरीब परिवारों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी, जिससे उनके घरों में रोशनी आएगी और उनके जीवन में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अगर किसी उपभोक्ता की बिजली खपत 125 यूनिट से अधिक है, तो भी हमारी सरकार उन्हें सब्सिडी प्रदान करेगी।
हमारा उद्देश्य है कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बिजली की सुविधा सुलभ और सस्ती दर पर मिले। इस योजना से पूरे बिहार में लगभग 1 करोड़ 87 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा, जो कुल घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या का लगभग 90% है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना से गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसके अलावा, हमें सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है, जिससे हमारी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और पर्यावरण पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बिहार सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है। डीडीसी शैलजा पांडे ने कहा कि बिजली व सौर ऊर्जा हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मंत्री व डीएम का स्वागत किया और योजना के शुभारंभ पर खुशी जताई।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…