Bihar

राहुल गांधी और तेजस्वी को नोटिस, PM मोदी की मां को मंच से गाली पर महिला आयोग ने लिया एक्शन, DM से भी मांगा जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता हीराबेन मोदी को लेकर मंच से की गई अभद्र टिप्पणी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले पर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व राजद नेता तेजस्वी यादव दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। महिला आयोग ने दरभंगा के डीएम को पत्र लिखकर पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

मामला दरभंगा का है, जहां राहुल गांधी की यात्रा के दौरान विपक्षी नेताओं ने स्वागत मंच से हीराबेन मोदी को लेकर असंवेदनशील टिप्पणियाँ कीं और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया।

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ अप्सरा ने कहा कि किसी भी महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, चाहे वह किसी भी परिवार या पद से जुड़ी क्यों न हों। उन्होंने इस कृत्य को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया और कहा कि इस तरह के बयान समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश देते हैं।

आयोग ने इंडी गठबंधन के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि नेताओं की यह जिम्मेदारी है कि राजनीतिक मंचों को महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी का अखाड़ा न बनाया जाए। आयोग ने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर इस तरह की घटना दोहराई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिला आयोग ने दरभंगा के इस पूरे प्रकरण ने बिहार की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है और बीजेपी ने इसे महिलाओं के सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए विपक्ष पर सीधा हमला बोला है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago