Bihar

पटना अटल पथ हादसा: महिला सिपाही कोमल के परिवार को मिलेगा ₹1.70 करोड़ का मुआवजा, DGP विनय कुमार ने दी मंजूरी

बिहार की राजधानी पटना के अटल पथ पर 12 जून को एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया था। श्रीकृष्णपुरी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया था। जिसमें महिला सिपाही कोमल कुमारी की मौत हो गई थी। बिहार पुलिस महकमा अपने पुलिस परिवार की मदद को हर वक्त तैयार है। यह दावा एडीजी कल्याण कमल किशोर ने किया है।

उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान DGP विनय कुमार के निर्देश पर हम लोगों ने अपने परिवार के विभिन्न स्तर के सदस्यों के कल्याण के लिए अपने परोपकारी कोष शिक्षा कोष और पुलिस सहायक कल्याण कोष के ज़रिए मदद पहुँचाई है। जिसकी राशि लाखों में है।

वही दूसरी तरफ इन्होंने यह भी बताया की दो माह पहले बारह जून की रात अटल पथ पर डियूटी के दौरान घायल हुई महिला सिपाही कोमल जिनकी बाद में मौत हो गई थी। उनके परिजनों को डेढ़ करोड़ रुपये सहायता राशि के तौर पर अगले एक सप्ताह के अंदर देने जा रहे है। इसकी स्वीकृति DGP ने दे दी है। इसके अलावा बीस लाख रुपये और दिया जाएगा। इस हिसाब से कुल एक करोड़ सत्तर लाख रुपये की राशि कोमल के परिवारजनों को दी जाएगी।

यह दर्दनाक हादसा 11-12 जून को बुधवार और गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे हुआ था, जब पुलिसकर्मी अटल पथ पर वाहन जांच कर रहे थे। एक स्कॉर्पियो 90 किमी/घंटा की स्पीड में दीघा की ओर से आई और वाहन जांच कर रहे तीनों पुलिस कर्मियों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। घटना की तस्वीर वहां लगे CCTV फुटेज में कैद हो गयी। जिसे देखकर लोगों के रौंगते खड़े हो गये।

वह भयावह क्षण था जिसमें पुलिसकर्मी हवा में उछल गए। तीनों को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें कोमल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही घायल दीपक और अवधेश को PMCH रेफर कर दिया गया था। महिला कांस्टेबल कोमल नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धनहर गांव निवासी प्रमोद प्रसाद की पुत्री थीं। कोमल 5 बहनों में चौथे नंबर पर थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

38 मिनट ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

59 मिनट ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

11 घंटे ago