Bihar

लाखों के नोट जलाने वाले इंजीनियर की रिमांड नहीं मिली, डॉक्टर के सामने करनी होगी पूछताछ

लाखों रुपये के नोट जलाने के मामले में गिरफ्तार बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय की रिमांड नहीं मिल पाई है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने इंजीनियर की 5 दिनों की रिमांड कोर्ट से मांगी थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से इसे नामंजूर कर दिया गया। अब ईओयू को नर्सिंग होम या डॉक्टरों की टीम के सामने ही इंजीनियर से पूछताछ करनी पड़ेगी। नोट जलाने के केस में इंजीनियर की पत्नी बबली राय फरार है, उसकी तलाश भी तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार अभियंता के स्वास्थ्य को देखते हुए नर्सिंग होम या डॉक्टरों की टीम के सामने पूछताछ के विकल्प दिए गए हैं। ईओयू की टीम अब आगे की कार्रवाई के लिए विधि शाखा से विचार-विमर्श करेगी। वहीं, नोट जलाने के मामले में इंजीनियर का सहयोग करने वाली पत्नी बबली राय की गिरफ्तारी के लिए ईओयू ने कोर्ट से वांरट की मांग की है। बबली पर भारतीय मुद्रा को जलाने, पुलिस के काम में बाधा डालने आदि का मामला दर्ज किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

2 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

12 घंटे ago