समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSPolitics

PM मोदी आज गयाजी से 13 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट देंगे, 15 मिनट के लिए बेगूसराय जाएंगे

IMG 20250626 WA0160

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी साल में एक बार फिर बिहार दौरा होने जा रहा है। पीएम मोदी शुक्रवार को गयाजी और बेगूसराय के दौरे पर रहेंगे। बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में वे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 15 मिनट के लिए वे बेगूसराय जिले में भी जाएंगे और औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। पीएम गयाजी से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस और बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। बक्सर के चौसा में पावर प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीते लगभग पौने 3 महीने में चौथा बिहार दौरा है। इससे पहले वे मोतिहारी, सीवान और बिक्रमगंज (रोहतास) में कार्यक्रम कर चुके हैं। पीएम शुक्रवार को कुल 11735 करडो़ रुपये की लागत की 6 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें बक्सर के चौसा में 660 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट, मुंगेर में सीवरेज नेटवर्क और एसटीपी परियोजना, मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, गंगा नदी पर बने सिमरिया 6 लेन पुल और बख्तियारपुर से मोकामा एनएच 31 फोरलेन कार्य और बिक्रमगंज- डुमरांव रोड का अपडेशन शामिल है। इनके अलावा पीएम मोदी 1257 करोड़ रुपये की लागत वालीं 8 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें विभिन्न शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट और अन्य बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं शामिल हैं।

IMG 20250812 WA0052

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी गयाजी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 12,000 और प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत 4,260 लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराएंगे। प्रधानमंत्री की ओर से प्रतीकात्मक रूप से समारोह में कुछ लाभार्थियों को नए घरों की चाबियां सौंपी जाएगी। पीएम का सुबह साढ़े 10 बजे गयाजी एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150