बिहार में आतंकी हमले की आशंका के बीच पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद गुरुवार को सिविल कोर्ट में हड़कंप मच गया। पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है। सूचना मिलते ही जज और वकील सभी कोर्ट परिसर से निकल गए हैं। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची है।
सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार से निर्देश मिलने के बाद लोक अभियोजक राकेश कुमार ने भी सभी अधिवक्ताओं को अदालत परिसर से बाहर निकलने को कहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह ईमेल अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार 28 अगस्त को भेजा था। इसमें 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट में 4 आरडीएक्स आईईडी विस्फोट करने की धमकी दी गई।
बता दें कि नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकियों के बिहार में घुसने की सूचना गुरुवार को आई थी। इसके बाद पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया। इन आतंकियों के तस्वीरें भी सार्वजनिक की गईं। मोतिहारी पुलिस ने इन पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, सुपौल समेत सीमावर्ती सभी जिलों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। आतंकियों की तलाश में राज्य भर में सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं।
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…