Bihar

अटल पथ पर आगजनी-हंगामा के दौरान जान बचाकर भागे मंत्री मंगल पांडे, लालू यादव भी जाम में भी फंसे, पुलिस पर पथराव

पटना में 15 अगस्त को हुई भाई-बहन की मौत के विरोध में सोमवार को लोगों ने अटल पथ को जाम कर दिया। इस दौरान बीच सड़क पर आगजनी भी की गई। कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई है। रास्ते से जा रहे लोगों से भी भीड़ में शामिल लोगों की ओर से बदसलूकी की गई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। उग्र भीड़ को हटाने के लिए पुलिस की तरफ से 2-3 राउंड हवाई फायरिंग की गई।

इस प्रदर्शन में एक VVIP गाड़ी भी फंस गई। ये गाड़ी मंत्री मंगल पांडे की थी। भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने स्कॉट कर मंत्री की गाड़ी को बाहर निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव भी अटल पथ पर जाम में फंस गए। दीघा की ओर जाने वाली लेन में एक किलोमीटर से भी अधिक लंबा जाम लग गया था। पुलिस पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि ‘पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने पथराव किया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर रोड को क्लियर कराया गया है। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।’ बता दें कि रक्षाबंधन के 6 दिन बाद 15 अगस्त की शाम को पटना के इंद्रपुरी के रोड नंबर 12 में कार से भाई-बहन की डेड बॉडी मिली थी। कार एक बाउंड्री में खड़ी थी। बाउंड्री के गेट पर ताला नहीं लगा था।

बच्चों की पहचान दीपक (5) और लक्ष्मी (7) के तौर पर हुई है। दोनों के परिजन मुल रूप से समस्तीपुर जिले के घटहो क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ले में ही एक टीचर के यहां ट्यूशन पढ़ने गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे। मां ने टीचर पर ही बच्चों को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि टीचर शवों को ठिकाने लगाना चाहती थी, इसलिए बॉडी कार में रखी थी।

बच्चे की मां किरण ने बताया था-‘पुलिस पूरे मामले की लीपापोती कर रही है। हमारे बच्चे की हत्या की गई है। गला दबाने के निशान थे। हाथ पर चोट के निशान थे। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहीं है। हमे इंसाफ चाहिए।’ पुलिस का कहना है कि ये हादसा हो सकता है। भाई-बहन खेलने के दौरान कार में चले गए होंगे। इसके पहले भी 4 दिन पहले आक्रोशित लोगों ने अटल पथ जाम कर दिया था। टायर जलाकर आगजनी भी की। लोगों का आरोप था कि पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है। आरोपियों को नहीं खोज रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago