Samastipur

विभूतिपुर में चोरी करने पहुंचे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को किया सुपुर्द, एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। मामले के अनुसार 22 अगस्त की रात्रि को सुरौली निवासी दीपक चौधरी के घर चोरी हुई थी। घर के लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे, इसी बीच चोरों ने वेंटीलेटर तोड़कर घर में प्रवेश किया और 80 हजार रुपये नगद, लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े, गीजर सेट समेत कई घरेलू सामान लेकर फरार हो गए।

अगले दिन पुनः चोरी की नीयत से पहुंचे चोर को घर की महिला ने देख लिया और शोर मचाया। इसके बाद चोर मौके से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने डुमरिया चौक के समीप घेरकर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए चोर की पहचान कर्रख निवासी अजय शाह के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से दो पीस चांदी का बिस्किट, एक जोड़ी सोने का बाली और एक चांदी की अंगूठी बरामद की गई। उसका साथी नंदकिशोर फरार बताया जा रहा है। पीड़ित गृहस्वामी दीपक चौधरी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चोर को जेल भेजा गया है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago