Bihar

डायल 112 की टीम पर हुआ हमला, शराब तस्करों को पकड़ने गई थी पुलिस; वाहन को किया क्षतिग्रस्त

मुंगेर में अवैध रूप से शराब बेचने वालों और तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देखते ही मुसहरी के दो-तीन महिला व पुरुष ने टीम पर हमला कर दिया। 112 के वाहन के शीशे चकनाचूर कर दिए। हालांकि, इस हमले में पुलिस जवान बाल-बाल बच गए। घटना पूरबसराय थाना क्षेत्र के वसंती तालाब स्थित मुसहरी की है।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि डायल 112 वाहन से प्रशिक्षु दरोगा नीरज कुमार जवानों के साथ मुसहरी में छापेमारी करने गए थे। तस्करी से जुड़े आक्रोशित लोग वहां पुलिस का विरोध करने लगे। देखते ही देखते भीड़ ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक पत्थर चलने के कारण पुलिस पदाधिकारी और जवान किसी तरह छिपकर वहां से निकल गये। इस दौरान गाड़ी के शीशे टूट गये। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। पथराव करने में छोटू मांझी के साथ कुछ महिलाएं भी थी।

पुलिस ने इस मामले में छोटू मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में अतिरिक्त बल मंगा कर फिर से छापेमारी की गई। इसमें पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि छोटू शराब तस्करी मामले में पहले भी जेल जा चुका है। क्षेत्र में शराब की तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

6 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

17 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

22 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

24 घंटे ago