भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक रहे नीरज उर्फ गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गणेश चतुर्थी के एक आयोजन के दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ विवादित बयान दिया, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंच से लोगों को संबोधित करते हुए आशीष मंडल ने कहा कि “अगर कोई पुलिस वाला आपको परेशान करें, तो आप कहिए हम गोपाल मंडल के परिवार से हैं। इसके बाद भी अगर कोई पुलिस वाला आंख उठाकर देख लिया, तो हम उसका आंख निकाल लेंगे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह वीडियो नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के देवन मंडल टोला का बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विपक्षी दल इसे सत्ता के दुरुपयोग और दबंगई की राजनीति से जोड़ रहे हैं, वहीं आम लोगों में भी इस बयान को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…