Bihar

लाखों के नोट जलाने वाले इंजीनियर से जेल में ही पूछताछ, EOU को 3 दिन की रिमांड मिली

लाखों के नोट जलाने वाले ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय से जेल के अंदर ही पूछताछ होगी। न्यायालय ने उनके स्वास्थ्य परिस्थितियों के आधार पर ईओयू को जेल के अंदर ही तीन दिन की रिमांड मंजूर करते हुए पूछताछ की अनुमति दे दी है। न्यायालय से अनुमति के बाद ईओयू की टीम ने जेल में पूछताछ शुरू कर दी है। ईओयू की अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी अभियंता की बिहार सहित बाहर कई राज्यों में प्रॉपर्टी है।

इंजीनियर और उनके करीबियों के करीब दो दर्जन डीड पेपर मिले हैं। इसके साथ ही बिहार में रोसड़ा और ओड़िसा में कंस्ट्रक्शन से जुड़ी फैक्ट्री भी मिली है। यह फैक्ट्री उनके द्वारा पार्टनरशिप में चलाई जाने की संभावना है। अवैध कमाई से जुड़े कई स्रोतों को देखते हुए जल्द ही अभियंता पर भ्रष्टाचार अधिनियम (पीसी एक्ट) की धाराओं में डीए (आय से अधिक संपत्ति) का अलग केस दर्ज हो सकता है।

आपको बता दें ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद राय की काली कमाई की भनक जब आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को लगी तो, उन्होंने सारा नोट पटना आवास पर पहुंचा दिया। जब ईओयू की टीम छापे को पहुंची तो उनकी पत्नी दीवार बनकर घर के नीचे खड़ी हो गई। कहा- घर में वह अकेली है। उधर, ऊपर के कमरे में इंजीनियर साहब पूरी रात नोट जलाते रहे। जलाते-जलाते थक गए फिर भी 39. 50 लाख रुपये बच गए। शुक्रवार की सुबह ईओयू ने दबिश दी तो पानी की टंकी से ये नोट बरामद हुए थे।

ईओयू के मुताबिक करीब 12.50 लाख के जले नोट और बाथरूम की पाइप से भारी मात्रा में जले नोटों का मलबा मिला है। ईओयू को सूचना मिली थी कि विनोद अपनी गाड़ी में भारी मात्रा में नकदी लेकर पटना के भूतनाथ रोड स्थित मकान पर जा रहे हैं। ईओयू की टीम ने रास्ते में घेरेबंदी की, पर वह पकड़ में नहीं आए। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक विनोद के पास बाजार मूल्य पर 100 करोड़ की चल-अचल संपत्ति हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

20 मिनट ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

25 मिनट ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

4 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

18 घंटे ago