Bihar

धनकुबेर DSP साहब! समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया तक संजीव कुमार की फैली अकूत संपत्ति…सिर्फ पत्नी के नाम से 3 करोड़ के ट्रक

जहानाबाद के मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में शुक्रवार को विशेष निगरानी यूनिट (SVU) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. खगड़िया जिला मुख्यालय के बलुआही स्थित ‘डीएसपी संजीव कुमार बिल्डिंग’ पर की गई छापेमारी में टीम को अकूत संपत्ति और निवेश के दस्तावेज मिले, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया.

निगरानी टीम के डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी, जो जांच में सही पाई गई. इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर छापेमारी की गई. रेड के दौरान बेगूसराय में चार स्थानों पर 23.50 लाख रुपये मूल्य की कृषि योग्य जमीन, खगड़िया में 20 लाख का प्लॉट, और समस्तीपुर में 11 लाख की लागत से खरीदी गई जमीन के कागजात बरामद हुए.

पत्नी के नाम से 10 ट्रकों के कागजात

सबसे चौंकाने वाली बरामदगी पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड 10 ट्रकों के कागजात हैं, जिनकी कुल खरीद कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा, संजीव कुमार और उनकी पत्नी के नाम से एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई में कई बैंक खाते पाए गए. बैंक खातों में कितनी राशि है, इसके लिए संबंधित बैंकों को पत्र लिखा जाएगा. टीम ने 38 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त किए.

पटना सहित खगड़िया में बहुमंजिला इमारत

संपत्ति में पटना में चार मंजिला आलीशान मकान, खगड़िया में बहुमंजिला इमारत और ‘नेक्टर हॉस्पिटल’ नामक अस्पताल भी शामिल है, जो उनके दो भवनों में संचालित होता है. छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अलावा बैंक पासबुक और ट्रकों के कागजात भी जब्त किए गए हैं. सभी संपत्तियों और निवेशों का मूल्यांकन जारी है.

खगड़िया में रह चुके हैं नगर थानाध्यक्ष

गौरतलब है कि संजीव कुमार पहले खगड़िया नगर थाना में थानाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं. आय से अधिक संपत्ति के इस मामले ने जिले और पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago