Bihar

बिहार में डोमिसाइल की मांग को लेकर आंदोलनकारी फिर सड़क पर, गांधी मैदान से डाकबंगला चौक मार्च

बिहार में सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्र सड़क पर उतरे। हजारों की संख्या में पटना पहुंचे छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों ने इसे चुनावी मुद्दा बनाने की चेतावनी दी। कहा कि इस बार डोमिसाइल नहीं तो वो नहीं की रणनीति अपनाई जाएगी। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान कारगिल चौक से आगे डाकबंगला चौराहा मार्च निकाला। इसे देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पहले भी डोमिसाइल के मुद्दे पर पटना में आन्दोलन हो चुका है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवा छात्र नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, बिहार के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को हर हाल में डोमिसाइल नीति लागू करना पड़ेगा। यह बिहार के बच्चों के भविष्य का सवाल है। प्रदेश में बेरोजगारी के कारण पलायन की मजबूरी है। ज्यादा से ज्यादा बिहारी युवकों को घर में जीविका देने के लिए डोमिसाइल नीति का लागू किया जाना आवश्यक है।

डोमिसाइल पर प्रशासन अलर्ट है। प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर रखी है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। राजधानी में छात्रों के इस आंदोलन ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। राज्यभर में यह मुद्दा लगातार गर्माया हुआ है और अब छात्रों ने इसे चुनावी मुद्दा बनाने का भी ऐलान कर दिया है। बिहार में बीपीएससी आन्दोलन के समय से ही पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार भिड़ंत हो चुकी है।

सरकार राज्य में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर डोमिसाइल की नीति को मंजूरी दे चुकी है। अब सभी सीटों पर इसे लागू करने की मांग की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

3 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

14 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago