बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की दो वोटर आईडी (EPIC नंबर ) रखने के मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में दीघा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने तेजस्वी प्रसाद यादव को पत्र लिख कर उनके द्वारा दिखाए गए ईपिक का ब्यौरा देने को कहा गया है।
आपको बता दें शनिवार को तेजस्वी ने अपने ईपिक नंबर के प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं होने की बात प्रेस कांफ्रेंस कर कही थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सबूत के साथ उनका वोटर लिस्ट में नाम दिखाया था। जिसके बाद से तेजस्वी पर दो वोटर आईडी रखने के आरोप लग रहे हैं।
तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ईपिक नंबर-RAB 2916120 साझा किया था। जो वोटर लिस्ट में मौजूद नहीं थी। जिसके बाद उन्होने वोटर लिस्ट से खुद का नाम कटने का दावा किया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सबूत समेत उनका नाम वोटर लिस्ट में दिखाया था, जो क्रमांक- 416 है। जिसका ईपिक नंबर- RAB 0456228 जो 2015 की मतदाता सूची में भी मौजूद है। जिसके बाद से तेजस्वी पर दो वोटर आईडी होने के आरोप लग रहे हैं।
बीजेपी और एनडीए के सहयोगी जेडीयू ने तेजस्वी के पास दो वोटर आईडी होने का आरोप लगाते हुए इसे अपराध बताया। चुनाव आयोग ने पूरे मामले की जांच की मांग थी। अब आयोग ने तेजस्वी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…