Bihar

बिहार NDA में सीट बंटवारा का खेल शुरू, चिराग की पार्टी बोली- हमने बीजेपी को चाहत बता दी है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर एनडीए में सीट बंटवारे का खेल शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भारतीय जनता पार्टी को अपनी सीटों की इच्छा जाहिर कर दी है। चिराग के जीजा एवं जमुई से एलजेपी-आर सांसद अरुण भारती ने दावा किया कि उनकी पार्टी एनडीए में रहकर 43 से 137 सीटों के बीच चुनाव लड़ेगी। उन्होंने एनडीए में फिलहाल सीटों का बंटवारा होने से इनकार कर दिया और इस मुद्दे पर चल रही सभी तरह की अटकलों को भी खारिज किया है।

चिराग पासवान की पार्टी के बिहार प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि साल 2000 में स्थापना के बाद लोजपा पहली बार बिहार विधानसभा के किसी चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमने अपनी आकांक्षा एवं उम्मीदों से एनडीए के सबसे बड़े दल भाजपा को अवगत करा दिया है। तय हो जाने पर इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।

अरुण भारती ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो में कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए के घटक दलों के बीच बातचीत चल रही है। आपसी सहमति होते ही घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2015 में लोजपा ने एनडीए के साथ मिलकर 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था। फिर 2020 में 137 सीटों पर चुनाव लड़ा।

उन्होंने दावा किया, ‘बीते सालों में चिराग पासवान के नेतृत्व में एलजेपी-आर लगातार मजबूत हुई है। मेरी व्यक्तिगत राय में आगामी चुनाव के लिए एनडीए के भीतर सीट बंटवारे का लोजपा (रा) के लिए सम्मानजनक आंकड़ा इन्हीं दोनों सीटों के आंकड़े के बीच (43 से 137) होना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

48 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

4 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

8 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

11 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

12 घंटे ago