समस्तीपुर : समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार अपराह्न ग्रामीण कार्य विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण कार्य विभाग के माननीय मंत्री अशोक चौधरी ने की। बैठक में मुख्य अभियंता-6 दरभंगा, अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालक अभियंता समस्तीपुर, पटोरी, रोसरा एवं दलसिंहसराय उपस्थित रहे। मंत्री अशोक चौधरी का स्वागत हरित गुच्छा, मिथिला पाग एवं शॉल देकर किया गया। मंत्री के संबोधन के पश्चात बैठक की कार्यवाही आरंभ हुई।
बैठक में वरीय अभियंता ने विभाग की सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान चल रहे कार्यों के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने निर्देश दिया कि अनुरक्षणाधीन पथों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ग्रामीण सड़क सुधार एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी पथों पर एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ करने का आदेश दिया। सभी पुलों पर भी शीघ्र कार्यारंभ करने का निर्देश दिया गया।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…