Bihar

बिहार के सभी मतदाताओं को मिलेगा नया EPIC कार्ड, 1 सितंबर तक फोटो और दस्तावेज जमा करना जरूरी

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है और इस बार चुनाव से पहले राज्य के सभी वोटरों को नया ईपिक (EPIC) यानी मतदाता पहचान पत्र मिलने जा रहा है. लेकिन इसके लिए एक जरूरी काम तय समय सीमा से पहले पूरा करना होगा. अगर आप भी बिहार के वोटर हैं, तो जानिए कौन सी तारीख तक आपको क्या करना है, ताकि आप मतदाता सूची में अपना नाम पक्का करा सकें और नया पहचान पत्र समय पर मिल सके.

1 सितंबर 2025 तक कर सकते है आवेदन

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने राज्यभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया शुरू की है. इस प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है.

इसके आधार पर दावा और आपत्ति की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 तक चल रही है. चुनाव से पहले बिहार के सभी मतदाताओं को नया ईपिक मिलेगा. नये ईपिक में मतदाताओं को अपनी नई तस्वीर लगाने के लिए दावा एवं आपत्ति के दौरान ही एक सितंबर 2025 तक नया फोटो देना होगा.

क्यों जरूरी है यह प्रक्रिया?

चुनाव आयोग की इस कवायद का मकसद है कि राज्य के हर योग्य मतदाता को सही पहचान और नई जानकारी के साथ नया ईपिक कार्ड उपलब्ध कराया जाए. मतदाता सूची को सही करना चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए अहम है.

अगर आप बिहार के मतदाता हैं तो आपके लिए ये काम जरूरी है

प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांचें.

अगर कोई गलती या संशोधन की जरूरत हो (जैसे नाम, पता, उम्र या फोटो), तो 1 सितंबर 2025 से पहले दावा और आपत्ति दर्ज कराएं.

नई तस्वीर और संबंधित दस्तावेज बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को दें या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपलोड करें.

दस्तावेज में पहचान पत्र, पता प्रमाण और नई रंगीन फोटो शामिल होनी चाहिए.

बीएलओ द्वारा आपकी जानकारी की पुष्टि के बाद वह संबंधित ईपिक नंबर पर आपकी नई फोटो अपलोड करेगा.

नया EPIC कार्ड कैसा होगा?

आयोग ने अभी तक नया EPIC कार्ड वितरण कार्यक्रम औपचारिक रूप से घोषित नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, सभी पंजीकृत और नये मतदाताओं को नया EPIC कार्ड मिलेगा. यह कार्ड नई तकनीक के साथ होगा जिसमें डिजिटल सिक्योरिटी फीचर्स, नया फोटो और QR कोड जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.

अंतिम सूची 30 सितंबर को

एक सितंबर को दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. उसके बाद ही मतदाताओं को नया ईपिक जारी किया जाएगा.

कुछ समस्याएं भी सामने आईं

इस प्रक्रिया के दौरान कई मतदाताओं ने शिकायत की है कि उन्होंने पहले ही बीएलओ को दस्तावेज और फोटो दिए थे, फिर भी उन्हें ऑनलाइन फोटो और दस्तावेज अपलोड करने की सूचना मिल रही है.ऐसे में वे एक बार फिर से बीएलओ से संपर्क करने को मजबूर हैं. इससे असुविधा बढ़ी है, खासकर बुजुर्ग और डिजिटल सुविधा से दूर लोगों के लिए.

ऑनलाइन विकल्प भी मौजूद

चुनाव आयोग ने सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी चालू किया है, जहां मतदाता खुद:

अपना नाम खोज सकते हैं

ईपिक नंबर के जरिए जानकारी अपडेट कर सकते हैं

फोटो और डॉक्युमेंट अपलोड कर सकते हैं

स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं

इस प्रक्रिया से युवा और तकनीक-प्रेमी मतदाताओं को काफी सुविधा मिल रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago