Bihar

बिहार: तेजी से आई और कई लोगों को कुचल कर हवा में उछल गड्ढे में गिरी थार; एक महिला की मौत, तीन अन्य घायल

बिहार में सड़क हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। रोहतास जिले से सामने आए इस वीडियो को देख आप सिहर उठेंगे। यहां एक तेज रफ्तार ने कार ने जबरदस्त कहर बरपाया। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो काराकाट थाना इलाके में एक स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर बेलगाम स्पीड से आती है। इसके बाद वो कुछ लोगों को कुचलते हुए हवा में उछलकर गड्ढे में जा गिरती है।

इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में चार साल का एक बच्चा भी है। दरअसल थार सबसे पहले महिला को ही तेज रफ्तार के साथ ठोकर मारती है उसके बाद सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचलते हुए गड्ढे में जा गिरती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो 3 अगस्त 2025 का है। हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए। मृतक महिला का नाम बबीता देवी बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने थार के चालक के साथ मारपीट भी की है। कहा जा रहा है कि थार में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। थार में बैठे लोगों को भी चोटें आई हैं। फिलहाल इस घटना में घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

32 मिनट ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

53 मिनट ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

11 घंटे ago