Bihar

बिहार में 2400 मेगावॉट का थर्मल पावर प्लांट लगाएगा अडाणी पावर, 3 अरब डॉलर का निवेश करेगी कंपनी

अडाणी पावर ने गुरुवार को कहा कि उसे बिहार राज्य बिजली उत्पादन कंपनी (BSPGCL) से भागलपुर जिले में 2400 मेगावॉट क्षमता के ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट बनाने और उसका संचालन करने के लिए आशय पत्र (LoI) मिला है। कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर तीन अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। अडाणी पावर को उम्मीद है कि उसे तय समय में LoA (निर्णय पत्र) मिल जाएगा और उसके बाद राज्य की बिजली कंपनियों के साथ बिजली आपूर्ति समझौता (PSA) किया जाएगा।

अडाणी पावर ने सबसे कम बोली लगाकर हासिल किया प्रोजेक्ट

अडाणी ग्रुप की कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसे उत्तर बिहार बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और दक्षिण बिहार बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (SBPSCL) को 2274 मेगावॉट बिजली सप्लाई के लिए बिहार राज्य बिजली उत्पादन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) से आशय पत्र (एलओआई) मिला है। कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली टेंडर प्रक्रिया में अडाणी पावर सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी रही, जिसका फाइनल सप्लाई प्राइस 6.075 रुपये प्रति किलोवॉट घंटा था।

800 मेगावॉट क्षमता वाले तीन यूनिट्स स्थापित करेगी कंपनी

समझौते के तहत कंपनी 800 मेगावॉट क्षमता वाली तीन यूनिट्स के साथ कुल 2400 मेगावॉट की क्षमता वाले अत्याधुनिक पावर प्लांट से बिजली की सप्लाई करेगी। इस प्लांट को डिजाइन, बिल्ड, फंडिंग, ऑनरशिप और ऑपरेशन (DBFOO) मॉडल के तहत स्थापित किया जाएगा। पहली यूनिट तय तारीख से 48 महीनों के भीतर और आखिरी यूनिट तय तारिख से 60 महीनों के भीतर चालू हो जाएगी।

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

अडाणी पावर के सीईओ एस. बी. ख्यालिया ने कहा, ”हमने बिहार में 2400 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट और ऑपरेशन के लिए बोली जीती है। हम तीन अरब डॉलर के निवेश से एक नया प्लांट स्थापित करेंगे।” उन्होंने कहा कि नया प्लांट एक एडवांस, कम उत्सर्जन वाला मॉडर्न प्लांट होगा और राज्य को भरोसेमंद, प्रतिस्पर्धी कीमत पर और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली की आपूर्ति करेगा। इस परियोजना से निर्माण चरण के दौरान 10-12 हजार कर्मियों और संचालन शुरू होने पर तीन हजार कर्मियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

7 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago