Bihar

TRE 4 के पहले STET के अभ्यर्थी सड़क पर उतर कर रहे प्रदर्शन; परीक्षा लेने की हो रही मांग

पटना में छात्रों ने प्रदर्शन किया है। TRE-4 की परीक्षा से पहले STET की परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर छात्र आक्रोशित हैं। अपनी इसी मांग को लेकर छात्र सड़क पर उतरे हुए हैं। छात्रों का आंदोलन पटना विश्वविद्यालय के पास से शुरू हुआ। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हाथों तख्तियां थीं। इन छात्रों में टीआरई-4 की परीक्षा से पहले STET की परीक्षा कराए जाने की मांग की गई थी। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि बिना STET टीआरई-4 एक छलावा है। छात्रों ने पटना के भिखना पहाड़ी से अपना आंदोलन शुरू किया था।

आक्रोशित छात्रों का कहना था कि वो गांधी मैदान से होते हुए डाक बंगला चौराहा और फिर मुख्यमंत्री आवास तक जाएगे। छात्रों का कहना था कि बिहार में छात्र आक्रोशित हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर सरकार को यह भीड़ नजर नहीं आती है तो फिर क्या ही कहा जा सकता है। इधर छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पटना में पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मांग उठाई है कि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता हो और समय पर एसटीईटी की परीक्षा ली जाए।

एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि सरकार पिछले डेढ़ साल से किसी भी STET का आयोजन नहीं कर रही है। इसकी वजह से दो सत्र के लगभग पांच लाख बच्चे इस परीक्षा से वंचित रह रहे हैं। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार हमलोगों को छलना चाहती है और ठगना चाहती है। जो लड़का 2023-24 का छात्र है उसको अब तक मौका नहीं मिला है। टीआरई -4 लेने का क्या मतलब है। हम सिर्फ पात्रता मांग रहे हैं, सरकार से नौकरी नहीं मांग रहे हैं। जब सरकार ने डोमिसाइल दिया तो फिर एसटीईटी देने में क्या जाता है। लिहाजा एसटीईटी और बीटेट की परीक्षा होनी चाहिए।

इस प्रदर्शन में छात्रों के अलावा छात्राएं भी नजर आईं। छात्र-छात्राओं के हाथ में तिरंगा भी नजर आया। छात्रों की तख्तियों पर लिखा था कि STET नहीं तो वोट नहीं। छात्रों का हुजूम जहां-जहां से गुजर रहा था वहां जाम की स्थिति बन जा रही थी। छात्रों का कहना था कि वो हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री के पास जाकर अपनी मांगें उठाएंगे। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी सतर्क नजर आई। जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को रोका है। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। कुछ छात्र बैरिकेडिंग पर भी चढ़े नजर आए। छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago