नीतीश सरकार बिहार पुलिस सेवा के 26 डीएसपी का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात सुनिल कुमार सिंह को शिवहर जिले का मुख्यालय DSP बनाकर भेजा गया है.
इसके अलावा अलय वत्स को मुजफ्फरपुर -1 पूर्वी मुजफ्फरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं, शैलेश प्रीतम को बनमनखी का एसडीपीओ बनाया गया है. सुनीता कुमारी को पुपरी का एसडीपीओ बनाया गया है. मुजफ्फरपुर पूर्वी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में एएसपी बनाया गया है . शिवहर के अपर पुलिस अधीगक्षक प्रेमचंद सिंह को बीएमपी 16 में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
हिलसा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार को बिहार पुलिस अकादमी में वरीय पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार को झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. नालंदा में साइबर क्राइम के डीएसपी ज्योति शंकर को पूर्णिया सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बनाया गया है. कुमार ऋषि राज को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा बनाया गया है.
देखिये पूरी लिस्ट:
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…