Bihar

पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा चेकिंग में यात्री के बैग से मिला जिंदा कारतूस, आर्म्स ऐक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया. जब अहमदाबाद जा रहे एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुआ. यात्री का नाम अंकित कुमार है, जो पटना से अहमदाबाद की उड़ान पकड़ने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा था. सुरक्षा जांच के दौरान, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अंकित के बैग में 7.62 एमएम पिस्तौल का एक जिंदा कारतूस पाया. इसके बाद अंकित से पूछताछ की जा रही है.

सीआईएसएफ ने शुरू की पूछताछ

वहीं, बैग में कारतूस मिलने के बाद सीआईएसएफ ने तुरंत अंकित को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. अंकित ने दावा किया कि उन्हें कारतूस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और यह गलती से उनके बैग में रह गया, लेकिन हवाई यात्रा में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होने के कारण सीआईएसएफ ने मामले को गंभीरता से लिया. पूछताछ के बाद, अंकित को हवाई अड्डा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हवाई अड्डा थाना पुलिस ने अंकित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कारतूस अंकित के बैग में कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने तक अंकित हिरासत में रहेंगे. इस घटना ने हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को और सतर्क कर दिया है.

यात्रियों से सतर्कता की अपील

पटना हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान की अच्छी तरह जांच करें और यात्रा से पहले सुरक्षा नियमों का पालन करें. इस घटना ने हवाई यात्रा में सुरक्षा के महत्व को फिर से उजागर किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago