Bihar

राजधानी पटना के सरकारी स्कूल में 5वीं की छात्रा ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगाई, भारी बवाल

बिहार की राजधानी पटना के एक सरकारी स्कूल में 5वीं की छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर आत्मदाह करने की कोशिश की। इसके बाद स्कूल में भारी बवाल हो गया। घटना चितकोहरा कन्या मध्य विद्यालय की है। बुधवार दोपहर को 12 वर्षीय छात्रा ने खुद को बाथरूम में बंद कर पेट्रोल छिड़क दिया फिर आग लगा दी। छात्रा को गंभीर हालत में पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर दी। उनकी पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा द्वारा अपनी जान देने की कोशिश क्यों की गई, इसकी वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। पुलिस स्कूल के प्राचार्य से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा का शरीर 70 प्रतिशत जल चुका है। यह घटना दोपहर लगभग 12.45 बजे की है। छात्रा के पिता का नाम इमाम हुसैन बताया जा रहा है, जो सब्जी बेचते हैं। माता दाई का काम करती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

2 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

3 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

3 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

4 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

14 घंटे ago