समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो से आरपीएफ, सीआईबी व उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद किया है। बताते चलें कि आरपीएफ, सीआईबी व उत्पाद विभाग समस्तीपुर के द्वारा ऑपरेशन सतर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को आरपीएफ उपनिरीक्षक पीके चौधरी, सीआईबी के सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार व उत्पाद थाना समस्तीपुर संयुक्त रूप से स्टेशनों पर आपराधिक गतिविधि की निगरानी कर रहे थे।
निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो पर लावारिस हालत में पड़ा दो बोरा, एक कार्टून एवं एक चादर में रखा हुआ कुछ सामान पाया। टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन किसी ने अपना स्वामित्व का दावा नहीं किया। बाद में जब टीम ने कार्टून व बोरा को खोल कर देखा तो उसमें अंग्रेजी शराब की कई बोतलें थी। आरपीएफ उपनिरीक्षक पीके चौधरी ने बताया कि बरामद कुल 43 बोतल शराब को सदर उत्पाद थाना समस्तीपुर को कार्रवाई के लिये सौंप दिया गया है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…