Bihar

सरकार बीमार है, अपराधियों की बहार है; तेजस्वी यादव ने 7 दिन में 97 हत्याओं पर फिर नीतीश को घेरा

बिहार की कानून व्यवस्था पर लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। एक बार फिर उन्होने 7 दिन की आपराधिक घटनाएं गिनाकर हमला बोला है। सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिहार में 𝟕 दिन में 𝟗𝟕 हत्याएं। बिहार में अपराधियों की बहार है क्योंकि सरकार बीमार है। इससे पहले गया में एंबुलेंस में बेहोशी की हालत में लड़की से गैंगरेप के मामले पर बिहार में राक्षसराज बताया था।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में 𝟕 दिन में 𝟗𝟕 हत्याएं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री सब बेकार, अपराधी ही असल सरकार! समस्तीपुर में कैदी की हत्या, सारण में कारोबारी की हत्या,समस्तीपुर में सरपंच की हत्या, बेगूसराय में व्यवसायी की हत्या, छुट्टी आए ITBP जवान की हत्या, मुजफ्फरपुर में कारोबारी की हत्या, गया में बुजुर्ग का अपहरण कर हत्या, पटना में महिला की गोली मारकर हत्या, दो सगे भाइयों पर गोलियों की बौछार,एक की हत्या। बिहार में अपराधियों की बहार है क्योंकि सरकार बीमार है।

इससे पहले एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होने कहा कि मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेकाबू है। अगर स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो बिहार में हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं। आपको बता दें बीते कुछ महीनों में राज्य में अपराध के मामलो में इजाफा हुआ है। फिर चाहे राज्य की राजधानी पटना हो, या फिर अन्य जिले। हालांकि सरकार का दावा है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। अपराधियों को उन्ही की भाषा में जवाब दिया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

8 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

8 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

12 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

15 घंटे ago