गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जिसमें तौसीफ का मौसरे भाई नीशू और दो अन्य लोग शामिल है। जिन्हें रविवार को कोलकाता की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी है। चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश नीशू खान के घर पर रची गई थी। साथ ही हत्याकांड में इस्तेमाल गाड़ी भी उसी की थी। इसकी जानकारी पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। इस हत्याकांड में हर्ष और भीम नाम के आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। हालांकि इस दौरान एसएसपी ने मीडिया पर खीझ भी निकाली।
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों को पहले ही पकड़ लेते, लेकिन मीडिया द्वारा कुछ अपुष्ट खबरें चलाईं गई। जिसके चलते अनुसंधान में रुकावट आई। फर्जी और बिना पुष्टि वाली खबरें चलाने वालों के खिलाफ शोकॉज जारी करेंगे, और जवाब मांगेंगे। उन्होने अपील और हिदायत देते हुए कहा कि मीडिया से अनुरोध है, कि बिना पुष्टि किए ऐसे मामलों में खबरें न चलाएं। पटना पुलिस लगातार केस से जुड़ा अपडेट देती रहती है।
पुलिस ने बताया कि नीशू खान, तौसीफ बादशाह का मौसेरा भाई बताया जा रहा है जो पटना के समनपुरा का रहने वाला है। वो पहले गोली लगने से घायल हो चुका है। पुलिस के अनुसार, नीशू ने अपने घर में मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह और अन्य शूटरों मोनू सिंह, बलवंत सिंह, अभिषेक और नीलेश-को हत्या से पहले पनाह दी थी। हत्या की साजिश नीशू के घर पर रची गई जहां शूटरों ने अस्पताल की रेकी की थी।
आपको बता दें पटना के पारस हॉस्पिटल में गैंगस्टर चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से राज्य कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे थे। इस केस के मुख्य आरोपी शूटर तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 3 शूटरों की तलाश जारी है।
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…