Bihar

बिहार में डीजे-आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के नाच पर कानून का डंडा, मालिक और आयोजक को होगी जेल

बिहार सरकार ने इस प्रवृत्ति पर सख्त रुख अपनाते हुए इसे मानव तस्करी और यौन शोषण की श्रेणी में माना है. नाबालिग लड़कियों के इस प्रकार के शोषण को रोकने के लिए कानून तो पहले से लागू है , लेकिन जून 2025 से पूरे राज्य में एक मानक कार्यप्रणाली (एसओपी ) लागू कर आर्केस्ट्रा- डीजे आदि को पुलिस की सीधी निगरानी में ला दिया है. पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और रेंज आइजी- डीआइजी को मानव तस्करी रोकने के लिए निर्देश दिया है.

शोषण को रोकने के लिए एसओपी लागू

नयी व्यवस्था के तहत सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में संचालित आर्केस्ट्रा, मेला थियेटर और डांस ग्रुप की सूची तैयार करें. सभी आयोजकों से यह लिखित घोषणा लेनी होगी कि उनके किसी कार्यक्रम में कोई नाबालिग लड़की प्रदर्शन नहीं कर रही है. हर तीन महीने पर थानों को समीक्षा बैठक करनी होगी और जिन स्थानों पर नाबालिगों के उपयोग की आशंका हो, वहां छापेमारी कर पीड़ितों को मुक्त कराना होगा. थानाध्यक्षों को यह निर्देश भी दिया गया है कि यदि उन्हें किसी आयोजन में नाबालिग लड़की के नृत्य या प्रदर्शन की सूचना मिले, तो वे तुरंत मुक्ति-दल बनाकर कार्रवाई करें. इस दौरान आइटीपीए-1956 अधिनियम के प्रावधानों के तहत कानूनी प्रक्रिया अपनायी जायेगी और छापेमारी में महिला अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी.

ग्राम पंचायतों में गठित होंगे मानव-व्यापार विरोधी निकाय

आर्केस्ट्रा ग्रुप, मेला-थियेटर और डांस ग्रुप द्वारा किसी नाबालिग की तस्करी अथवा यौन शोषण नहीं किया जा सके इसकी रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भी निगरानी तंत्र खड़ा किया जायेगा. जिलाधिकारी द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्थानीय एनजीओ और पुलिस प्रतिनिधियों को मिलाकर ग्राम स्तरीय मानव-व्यापार विरोधी निकाय का गठन किया जायेगा. ये इकाइयां आर्केस्ट्रा व डांस ग्रुपों में संलिप्त नाबालिगों की पहचान में मदद करेंगी और नियमित रूप से समाज में जागरूकता लाने का काम करेंगी. जिला स्तरीय मानव-व्यापार निरोध इकाई (एएचटीयू ) को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी. यह इकाई प्रभावित स्थलों की पहचान, पीड़ितों की मुक्ति, पुनर्वास और संबंधित आरोपियों के खिलाफ त्वरित अभियोजन सुनिश्चित करेगी.

शोषण और मानव-तस्करी पर सजा

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन शोषण व मानव तस्करी से जुड़े अपराधों पर अब कड़ी सजा का प्रावधान है. महिला की लज्जा भंग करने पर तीन साल तक की जेल हो सकती है. नाबालिग को वेश्यावृत्ति में ढकेलने पर 10 साल . बच्चों की खरीद-फरोख्त पर सात से 14 साल तथा यौन शोषण के लिए नाबालिग को ले जाने पर 10 साल की सजा और जुर्माना है. संगठित अपराध में पांच साल से आजीवन कारावास और पांच लाख तक जुर्माना, जबकि तस्करी के लिए 10 साल या आजीवन कारावास का प्रावधान है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago