Bihar

बिहार में पत्रकारों की पेंशन हुई डबल से भी ज्यादा, 6 हजार के बदले हर महीने मिलेंगे 15 हजार रुपये

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी साल में एक और बड़ी घोषणा की है। नीतीश सरकार ने राज्य के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन की राशि को बढ़ाकर लगभग ढाई गुना कर दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। सीएम ने कहा कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पत्रकारों को हर महीने 15 हजार रुपये मिलेंगे। पहले यह पेंशन 6000 रुपये थी।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये मिलेंगे।

सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुजुर्ग, दिव्यांग एवं विधवा को मिलने वाली पेंशन की राशि भी बढ़ोतरी कर चुके हैं। इसके अलावा राज्य के उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना भी लागू हुई है। बिहार में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले नीतीश लगातार नई घोषणाएं कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago