Bihar

बिहार में महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान ज्वेलरी पहनने पर रोक, पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी

बिहार में पुलिसकर्मियों के लिए नया फरमान जारी किया गया है. दरअसल, अब ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के झुमका, नथिया, चूड़ियां और अन्य बड़े आभूषण पहनने पर रोक लगा दी गयी है. यह आदेश पुलिस बल की मर्यादा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की गयी है.

मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में यह साफ कहा गया है कि कई महिला पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कर्तव्य पालन के दौरान ऐसे आभूषण या श्रृंगार प्रसाधनों का इस्तेमाल कर रही हैं, जो पुलिस की गरिमा के लिए सही नहीं है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

23 को हुई थी इस विषय पर चर्चा

23 जून 2025 को आयोजित समीक्षात्मक बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी. इसके बाद कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग ने 27 जून को ज्ञापन जारी किया था. उसी के आधार पर यह अब तय हो गया है कि अब ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी भारी आभूषणों नहीं पहन सकती हैं.

सभी एसपी को भेजा दया निर्देश

पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के एसपी को यह निर्देश दिया गया है, जिसमें यह कहा गया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं. आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, सभी अपर पुलिस महानिदेशक, क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, उप-महानिरीक्षक एवं सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों को भेजी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

21 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

45 मिनट ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

6 घंटे ago