Bihar

चिराग के बोलते ही नीतीश सरकार पर टूट पड़े अरुण भारती, तेजस्वी की तरह गिनाने लगे बिहार में अपराध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा बिहार में नीतीश कुमार की सरकार की कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताने के बाद बहनोई और सांसद अरुण भारती ने अब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की तरह बिहार में क्राइम गिनना शुरू कर दिया है। चिराग पासवान की पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है और बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार में जेडीयू, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) शामिल है।

बिहार एनडीए में विधानसभा चुनाव के सीट बंटवारे को लेकर दावे पर दावे चल रहे हैं लेकिन कोई बात नहीं बन पा रही है। चिराग इस समय नव संकल्प महासभा के जरिए बिहार में अलग घूम रहे हैं। 2020 में एनडीए से अलग होकर खास तौर पर नीतीश की जेडीयू के खिलाफ लड़े चिराग का रुख 2025 के चुनाव को लेकर साफ से ज्यादा सस्पेंस भरा लग रहा है। ऐसे माहौल में गोपाल खेमका की हत्या के बाद नीतीश के ‘सुशासन’ पर विपक्षी हमलों के बीच लोजपा जैसे सहयोगी दल का सरकार के खिलाफ बोलना चौंका नहीं रहा है।

खेमका मर्डर पर चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल; बोले- सुशासन की सरकार में ऐसी घटनाएं…

चिराग पासवान ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा था- “कल नालंदा के बिहारशरीफ में अपराधियों द्वारा 16 वर्षीय हिमांशु पासवान एवं 20 वर्षीय अनु कुमार की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह जघन्य घटना न केवल मानवता को झकझोरती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश ने (में) अपराध चरम पर है, मुख्यमंत्री जी के गृह जिले में अपराधियों द्वारा ऐसी घटना को अंजाम देना ये स्पष्ट दर्शाता है कि अपराधियों का मनोबल चरम पर है।”

चिराग पासवान के मन में क्या? बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

चिराग पासवान के खुलकर ऐसा बोलने से पहले उनकी पार्टी के खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था। अब जमुई सांसद अरुण भारती ने अपराध की गिनती शुरू कर दी है। राजनीति में आते ही सांसद बनकर छा गए अरुण भारती लोजपा-आर में चिराग के नंबर 2 बन चुके हैं। चिराग पासवान के अगले कदम को लेकर अरुण भारती ही इशारे कर रहे हैं।

मुझे बिहार आने से रोकने की साजिश हो रही है; चिराग पासवान ने 2020 की याद भी दिलाई

अरुण भारती ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा- “पटना में भाजपा से जुड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या हो या भाजपा से जुड़े उद्योगपति अजय सिंह को मिल रही धमकियां- अपराधियों का भय अब पूंजी, प्रतिष्ठा और पहचान से भी बड़ा हो गया है। पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाकर मार दिया गया। सिवान, बक्सर, नालंदा, भोजपुर में नरसंहार- हर जगह लहूलुहान बिहार!”

2020 में एनडीए के साथ रहता तो राजद को इतनी ज्यादा सीट नहीं आती, चिराग ने साधा तेजस्वी पर निशाना

अरुण भारती ने नीतीश सरकार पर हमले के साथ ही चिराग पासवान के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन’ की भी बात उठाई हौ कहा है कि इसका लक्ष्य है- एक ऐसा बिहार, जहां अपराध की सोच भी अपराधियों को डराए। फिर अरुण ने इस विजन को विस्तार देते हुए 5 चीजें गिनाई हैं- जीरो टॉलरेंस पॉलिसी, फास्ट ट्रैक कोर्ट से त्वरित न्याय, तकनीकी संपन्न पुलिसिंग, सुरक्षित निवेश वातावरण और थानों की जन-जवाबदेही प्रणाली। चिराग और अरुण के खुले बयानों से एनडीए के बाकी दलों में लोजपा-आर को लेकर एक उहापोह की स्थिति बनने का खतरा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

15 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

20 घंटे ago