Bihar

RJD विधायक भाई वीरेंद्र की बढ़ीं मुश्किलें, पंचायत सचिव की शिकायत पर SC/ST एक्ट में दर्ज हुआ केस

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार उन पर मनेर प्रखंड के पंचायत सचिव संदीप कुमार को फोन पर धमकाने का आरोप लगा है. सचिव संदीप कुमार ने इस मामले में पटना स्थित SC-ST थाने में भाई वीरेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है. सचिव का आरोप है कि विधायक ने उन्हें फोन कर गाली-गलौज की और सरकारी काम में बाधा डालते हुए धमकी दी. मामला दर्ज होते ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि भाई वीरेंद्र का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने विधानसभा क्षेत्र मनेर के एक स्थानीय पंचायत सचिव को एक काम के लिए फोन पर धमकी देते सुनाई देते हैं. दरअसल, पंचायत सचिव ने विधायक को पहचानने से इनकार कर दिया. जिसके बाद विधायक को गुस्सा आ गया और बहस हो गई.

SC-ST थाने में FIR दर्ज

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर विधायक पंचायत सचिव के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुने जा रहे हैं और जूते से मारने की धमकी देते भी सुनाई देते हैं. हालांकि यह आवाज वास्तव में विधायक भाई वीरेंद्र की है या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि आजतक नहीं करता है. लेकिन वायरल ऑडियो के चलते मामला तूल पकड़ चुका है और पंचायत सचिव ने इस मामले में SC-ST थाने में FIR दर्ज करवा दी है. सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

क्या था मामला?

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक परिवार के सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत सचिव संदीप कुमार को फोन किया था. लेकिन जब सचिव ने कॉल उठाई, तो उन्होंने पहले विधायक को पहचानने से इनकार कर दिया. इस पर भाई वीरेंद्र नाराज हो गए और कहा, ‘तुम मुझे नहीं पहचानते हो? मुझे पूरा हिंदुस्तान जानता है.’ विधायक की इस प्रतिक्रिया के बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई, जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस पर पंचायत सचिव संदीप कुमार ने जवाब दिया, ‘मुझे नहीं पता था, विधायक जी. आप बताइए, क्या काम है?’ इस पर विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘एक आवेदन गया है, उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा दो.’

हालांकि बातचीत के दौरान विधायक ने दोबारा सख्त लहजे में बात की, जिस पर सचिव ने आपत्ति जताते हुए कहा, ‘आप सही से बात करिए. अगर आप सही से बात नहीं करेंगे, तो हम भी वैसे ही बात करेंगे. फिर आपको जो करना है, कर लीजिएगा.’ बातचीत का यह पूरा ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे विवाद और गहरा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

5 मिनट ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

11 मिनट ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

46 मिनट ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

4 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

8 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 घंटे ago