Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 एजेडों पर मुहर, राजगीर खेल एकेडमी के लिए 1100 करोड़ मंजूर

पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई है। बिहार कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव रखे गए। सीएम नीतीश कुमार ने इन प्रस्तावों पर मुहर लगाया है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 41 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बिहार कैबिनेट की बैठक में पत्रकार पेँशन योजना में बदलाव को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा राजगीर खेल अकादमी के लिए 1100 करोड़ की मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य युवा आयोग में 6 पदों की स्वीकृति प्रदान की है।

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले सीएम नीतीश ने पत्रकारों की पेंशन राशि 6000 से बढ़ाकर 15,000 रुपया किए जाने का ऐलान किया था। अब कैबिनेट की बैठक में इसपर मुहर लगा दी गई है। मुंगेर के सीताकुंड मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्ज दिया गया है।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कई अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। बिहार में कन्या उद्योग से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। राम मनोहर लोहिया पथ निर्माण के निर्माण के लिए राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पथ निर्माण के लिए 675 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। आंगनबाड़ी एवं पोषण योजना 2.0 को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 115 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंजूरी प्रदान की गई है।

बिहार में गन्ना उद्योग ईंख सेवा और भर्ती नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई है। कृषि विभाग में प्रशासनिक सहयोग के लिए प्रखंड कृषि अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। ग्रामीण कार्य विभाग प्रयोगशाला संवर्ग में भर्ती एवं सेवा शर्त नियमावली 2025, को मंजूरी दी गई है। छपरा जिले में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 696 करोड़ 26 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। पटना में एम्स से दीघा तक रेल और सड़क पुल के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago