Bihar

15 अगस्त से पहले सभी सरकारी स्कूलों में पूरा करना होगा यह काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने राज्य के सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि आगामी स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए.

पैसा देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं

एस सिद्धार्थ ने अपने पत्र में यह लिखा कि सरकारी स्कूलों को सुविधा से लैस बनाने के लिए विभाग द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के बावजूद निरीक्षण के दौरान कई कमियां पायी गई हैं. जबकि स्कूलों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारियों के माध्यम से 50-50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है.

निर्देश में क्या कहा गया

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने 15 अगस्त को स्कूलों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित तस्वीरें ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है. डॉ. एस सिद्धार्थ ने अपने पत्र में कहा है कि सभी सरकारी स्कूलों में विद्यालय का विद्युतिकरण सुनिश्चित किया जाए. कक्षाओं में पर्याप्त संख्या में बल्ब, ट्यूब लाइट्स और पंखे चालू हालत में हो.

उन्होंने लिखा है कि दौरान पाया गया है कि पेयजल के लिए निर्मित वाटरपोस्ट के सभी नल खराब स्थिति में हैं. शौचालयों में रनिंग वाटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. कई स्कूलों के शौचालयों में मिट्टी भरा हुआ पाया गया है.

शिक्षा विभाग के एसीएस ने सभी स्कूलों में बालक एवं बालिकाओं के लिए तीन-तीन शौचालय और महिला शिक्षिकाओं के लिए भी अलग से शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. एस सिद्धार्थ ने स्कूलों के गलियारों में बेतरतीब तरीके से रखे गए टूटे हुए फर्नीचर और कबाड़ को भी हटाने का निर्देश दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago