पटना मेट्रो (Patna Metro) के प्राथमिक कॉरिडोर में 15 अगस्त से ट्रेन चलाने की तैयारी पटना और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा की जा रही है। इसमें न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (आईएसबीटी), जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच लगभग 6.107 किलोमीटर में मेट्रो दौड़ाने की तैयारी कर रही है। लेकिन, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर 15 अगस्त से मेट्रो का आवागमन प्रारंभ होता है तो आईएसबीटी से भूतनाथ के बीच की मेट्रो दौड़ेगी। इसकी दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। हालांकि पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा बताया गया कि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के परिसर में और उसके सामने वाले भाग में आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। दोनों में से किसी तरफ से अब तक स्टेशन मेट्रो लाइन से नहीं जुड़ सका है। जबकि भूतनाथ और जीरो माइल में फिनिशिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। इन दोनों में प्री-फैब्रिकेटेड स्टेशन का निर्माण किया गया है।
आईएसबीटी में स्टेशन भवन का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि मलाही पकड़ी स्टेशन का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। इसमें फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। वहीं भूतनाथ के आगे लाइन नहीं जुड़ने के कारण मेट्रो के यहां तक पहुंचाने की संभावना बहुत कम है।
खेमनीचक स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन है। यहां से एक लाइन मीठापुर और दूसरी लाइन मलाही पकड़ी की तरफ जा रही है। लेकिन भूतनाथ स्टेशन के आगे खेमनीचक के बीच अब तक दोनों में एक भी लाइन नहीं जुड़ सकी है। इसके अलावा जीरो माइल स्टेशन के आगे नेशनल हाईवे को पार करते हुए आईएसबीटी को जाने वाली लाइन में भी निर्माण कार्य शेष है। निर्माण एजेंसी द्वारा भूतनाथ से आईएसबीटी होते हुए डिपो के बीच तेज गति से निर्माण कार्य के साथ ही बिजली और पटरी का काम किया जा रहा है। ताकि शुरुआती दौर में भूतनाथ तक मेट्रो का आवागमन कराया जा सके।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…