Bihar

बिहार के 6 जिलों में वज्रपात से 12 लोगों की मौत; CM नीतीश ने मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के छह जिलों में वज्रपात से 12 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। वज्रपात से बीते 24 घंटे में 12 लोगों की जान जा चुकी है। बक्सर में 4, पश्चिम चम्पारण में 3, कटिहार में 2, कैमूर, लखीसराय और सीतामढ़ी में एक-एक व्यक्ति की मौत हो हुई है।

आपको बता दें सोमवार को चार जिलों में बारिश के दौरान ठनका से कई लोगों की जान चली थी। जबकि 11 लोग झुलस गए। मृतकों में बक्सर के चार, पश्चिम चंपारण के तीन, कटिहार के तीन और लखीसराय, कैमूर, सीतामढ़ी और भागलपुर के एक-एक शामिल हैं। बक्सर के चौसा में गंगा किनारे थाना घाट पर स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर छह लोग बैठे हुए थे। तभी अचानक ठनका गिरा और सभी उसकी चपेट में आ गए। इनमें तीन की मौत हो गई।

कैमूर के मोहनियां के देवकली गांव में सोमवार की दोपहर दो बजे ठनका से महिला की जान चली गई। पश्चिम चंपारण के रामनगर व लौरिया थाना क्षेत्र में दो जगहों पर ठनका की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों में चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हैं। घायलों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। रामनगर के मेघवल मठिया में बगीचा में आम चुनने गये पांच लोग ठनका की चपेट में आ गये। कटिहार, लखीसराय और भागलपुर जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कटिहार के तीन, लखीसराय और भागलपुर का एक-एक व्यक्ति शामिल है। कुल मिलाकर 24 घंटे में 12 लोगों की जान जा चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

2 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago