बिहार के एक घूसखोर दारोगा को निगरानी विभाग ने पकड़ा है। सासाराम जीआरपी (राजकीय रेल पुलिस) में पदस्थापित दारोगा विजय कुमार सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जीआरपी थाना समेत जिला के पुलिस महकमों में हड़कंप मच गया। बुधवार को निगरानी विभाग की टीम अचानक सासाराम रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाना पहुंची।
जहां संझौली की रहने वाली बसंती कुमारी से पांच हजार घूस लेते हुए निगरानी विभाग की ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद रिश्वतखोर दारोगा की बोलती बंद हो गई। हालाकि, विरोध करने की कोशिश भी की गई लेकिन निगरानी विभाग के जवानों ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम दारोगा को सर्किट हाउस लेकर आई। जहां टीम द्वारा घूस की राशि को जब पानी में भिंगोया गया तो पानी लाल हो गया।
कागजाती प्रक्रिया पूरी करने के बाद घूसखोर दारोगा को टीम पटना ले गई। निगरानी विभाग की डीएसपी किरण कुमारी ने बताया कि बसंती कुमारी के पति रंजित कुमार पर मारपीट से संबंधित जीआरपी थाने में मामला दर्ज था। थाने से बेल देने के नाम पर 15 हजार रुपये घूस की डिमांड की गई थी। उक्त दोरागा द्वारा बंसती देवी को काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था।
बुधवार को पांच हजार रुपये लेकर वो थाने पहुंची थीं। जैसे ही यह पैसे सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को दिया गया वैसे ही दारोगा निगरानी विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गए। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी इस मामले की कई बार पड़ताल किया गया था। पहले निगरानी विभाग की टीम द्वारा इस मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…