Bihar

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले गरमाई सियासत, क्यों टेंशन में हैं BJP?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी दिनों में बिहार के नालंदा जिले का दौरा करने वाले हैं। इस दौरे के दौरान वह एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जो पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब वह पहली बार बिहार आए थे, तब उन्होंने अंग्रेजों की तरह समाज को बांटने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अब अपनी डूबी हुई छवि को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। जायसवाल ने कहा, “बचपन से लेकर पचपन साल की उम्र तक वह एअर कंडीशन से बाहर नहीं निकले। जब चुनाव आता है, तभी वह बाहर निकलते हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी को अचानक बिहार आने की क्या जरूरत पड़ गई है। दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अब तक करीब 50 बार बिहार का दौरा किया है, जबकि राहुल गांधी की उपस्थिति नगण्य रही है। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री के पास इतना व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद वह 50 बार बिहार आ सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी को बिहार की जनता की कोई चिंता नहीं है।

जायसवाल ने आगे कहा कि राहुल गांधी के आने से कांग्रेस की हालत और भी खराब होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल दलित और अति पिछड़ा वर्ग की राजनीति कर रहे हैं, जबकि इस वर्ग के हितों की लड़ाई पहले से ही राजद जैसे दल लड़ रहे हैं। आगे कहा राहुल गांधी का यह एजेंडा बिहार में नहीं चलने वाला है। जनता सब समझ रही है।

राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि यह समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों से संवाद स्थापित करने की एक पहल है। वहीं बीजेपी और उसके सहयोगी दल इसे केवल एक “चुनावी दिखावा” बता रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

10 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

13 घंटे ago